देश की खबरें | मध्यप्रदेश के छतरपुर में महिला के वेश में दुकान में घुसा चोर, पकड़ा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में महिला की पोशाक पहनकर कथित तौर पर चोरी के लिए दुकान में घुसे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

छतरपुर (मप्र), पांच अप्रैल मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में महिला की पोशाक पहनकर कथित तौर पर चोरी के लिए दुकान में घुसे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी शेख आजाद खान को गिरफ्तार किया। वह उत्तरप्रदेश के महोबा जिले का निवासी है।

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें महिला के वेश में एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति के साथ दुकान में घुसता है, जिसने अपना चेहरा ढका हुआ है।

अधिकारी ने बताया कि पांच दिन पहले एक डेयरी में चोरी की सूचना मिली थी और इलाके के सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि आरोपी महिला के वेश में था।

उन्होंने बताया कि सूचना को आसपास के जिलों और पड़ोसी उत्तर प्रदेश की पुलिस के साथ साझा किया गया और आरोपी का पता लगा लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि खान ने अपराध स्वीकार कर लिया है। उन्होंने बताया कि उसके भाई की तलाश की जा रही है, जो चोरी में शामिल है।

उन्होंने बताया कि आरोपी कोतवाली और सिविल लाइंस पुलिस थानों की सीमा में हुई अन्य चोरियों में भी संलिप्त रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now