देश की खबरें | देहरादून के पांच सितारा होटल में किशोर ने महिलाकर्मी से किया दुष्कर्म, पुलिस ने हिरासत में लिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के देहरादून स्थित पांच सितारा होटल में ठहरे छत्तीसगढ़ के एक 15 वर्षीय किशोर ने वहां काम करने वाली एक 24 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया।

देहरादून, 19 जून उत्तराखंड के देहरादून स्थित पांच सितारा होटल में ठहरे छत्तीसगढ़ के एक 15 वर्षीय किशोर ने वहां काम करने वाली एक 24 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया।

राजपुर क्षेत्र के पुलिस थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने रविवार को बताया कि घटना शुक्रवार सुबह की है, जब महिला होटल के शौचालय में अपना मोबाइल फोन चार्ज कर रही थी।

पुलिस को दिए अपने बयान में पीड़िता ने कहा कि इसी दौरान लड़का शौचालय में घुसा और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने बताया कि किशोर के घुसने पर उसने उसे वहां आने से यह कहते हुए मना किया कि यह महिला शौचालय है और उसे यहां आने की अनुमति नहीं है।

हालांकि, किशोर ने जबरन अंदर से दरवाजा बंद किया और उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया। दरवाजा बंद होने के कारण मदद के लिए महिला की पुकार को कोई नहीं सुन पाया।

सिंह ने बताया कि चिकित्सीय परीक्षण में महिला के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है और किशोर के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि अपने माता-पिता के साथ होटल में ठहरे इस किशोर को शनिवार को हिरासत में ले लिया गया और किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश करने के बाद उसे किशोर सुधार गृह में भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार, किशोर अपने माता-पिता के साथ यहां के एक प्रतिष्ठित स्कूल में दाखिला लेने के लिए आया था। आरोपी किशोर भवन निर्माण व्यवसाय में कार्यरत छत्तीसगढ़ के एक समृद्ध परिवार का है।

पीड़िता ने अपनी तहरीर में यह भी बताया कि किशोर के पिता ने मामले को रफा-दफा करने के लिए उसे धन देने की भी पेशकश की थी, लेकिन उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का निर्णय लिया ।

दीप्ति

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Live Score Update: माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Key Players To Watch Out: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच पहले टी20 में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\