देश की खबरें | शिमला की संजौली मस्जिद में नमाज अदा किये जाने के बाद हिंदू संगठन का सांकेतिक विरोध प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिमला शहर के उपनगर संजौली में शुक्रवार को एक हिंदू संगठन के सदस्यों ने विवादित संजौली मस्जिद में नमाज अदा किए जाने के बाद प्रतीकात्मक विरोध के तौर पर "हनुमान चालीसा" का पाठ किया।

शिमला, 23 मई शिमला शहर के उपनगर संजौली में शुक्रवार को एक हिंदू संगठन के सदस्यों ने विवादित संजौली मस्जिद में नमाज अदा किए जाने के बाद प्रतीकात्मक विरोध के तौर पर "हनुमान चालीसा" का पाठ किया।

शिमला नगर निगम आयुक्त अदालत ने तीन मई को फैसला सुनाया था कि मस्जिद की सभी पांच मंजिलें अनधिकृत हैं, लिहाजा पूरी मस्जिद को ध्वस्त किया जाए।

शुक्रवार को जब मुस्लिम समुदाय के लोग पुलिस सुरक्षा के तहत जुमे की नमाज अदा करने वहां पहुंचे तो हिंदू कार्यकर्ताओं ने विरोध किया।

देवभूमि संघर्ष समिति के सह-संयोजक विजय शर्मा ने पत्रकारों से कहा कि नगर निगम द्वारा मस्जिद को अवैध घोषित करने के बाद भी पुलिस सुरक्षा के तहत नमाज अदा की गई।

उन्होंने कहा कि इसीलिए संगठन के सदस्यों ने विरोध में हनुमान चालीसा का पाठ किया है।

शर्मा ने कहा कि आज यह केवल सांकेतिक विरोध प्रदर्शन था। उन्होंने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।

शर्मा ने कहा कि समिति की बैठक में भविष्य की रणनीति तैयार की जाएगी। समिति के सदस्यों ने आरोप लगाया कि मुस्लिम समुदाय प्रशासन के संरक्षण में मस्जिद में नमाज और अन्य गतिविधियों का आयोजन कर रहा है और अगर इसे नहीं रोका गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now