देश की खबरें | मध्यप्रदेश के छतरपुर में छात्रा ने इमारत से कूदकर आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के छतरपुर में कॉलेज की एक 26 वर्षीय छात्रा ने कथित रूप से इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

छतरपुर (मध्यप्रदेश), 12 जनवरी मध्यप्रदेश के छतरपुर में कॉलेज की एक 26 वर्षीय छात्रा ने कथित रूप से इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि घटना सिविल लाइन थानाक्षेत्र की एक कॉलोनी में आज सुबह हुई।

सिविल लाइन थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे ने बताया कि उत्तर प्रदेश की रहने वाली दीक्षा गुप्ता नामक छात्रा किराये के मकान में रह रही थी। उन्होंने बताया कि वह बैचलर आफ साइंस की अंतिम वर्ष की छात्रा थी।

अधिकारी ने बताया कि दीक्षा की मां जब शौचालय में थी तो उसने इमारत की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। अधिकारी ने बताया कि आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों‍ ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि छात्रा के आत्महत्या करने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

जिला अस्पताल के डॉ. अभय सिंह ने बताया कि छात्रा को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था।

दीक्षा की मां इंदिरा गुप्ता ने संवाददाताओं को बताया कि दीक्षा ने इमारत की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी छतरपुर में अकेली रहती थी और वह उससे मिलने के लिए यहां आई थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Jasprit Bumrah New Miletone: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड, इस मामले में रिचर्ड नगारवा को छोड़ा पीछे; यहां देखें आकंड़ें

India vs Afghanistan, 2nd T20I Match Scorecard: दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड