देश की खबरें | पंजाब, हरियाणा के कुछ स्थानों पर बारिश के बाद तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब और हरियाणा के विभिन्न स्थानों पर रविवार को हुई बारिश के बाद तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, नौ अगस्त पंजाब और हरियाणा के विभिन्न स्थानों पर रविवार को हुई बारिश के बाद तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के अनुसार, दोनों राज्यों की राजधानी चंडीगढ़ में हल्की-फुल्की बारिश हुई। यहां अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है।

यह भी पढ़े | दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में 12 अगस्त को मनाई जाएगी जन्माष्टमी: 9 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

हरियाणा के करनाल में 90 मिमी बारिश दर्ज की गई जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा।

वहीं, अंबाला में 31 मिमी बारिश दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़े | DMK MP Kanimozhi-CISF Official Spar Over Hindi: सीआईएसएफ अधिकारी ने हिंदी में किया सवाल तो DMK नेता कनिमोझी ने जताई आपत्ति, सियासत भी हुई शुरू.

हिसार में 17 मिमी बारिश दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा।

पंजाब के लुधियाना में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और शहर में 16 मिमी बारिश भी हुई।

अमृतसर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि पटियाला का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में 6 मिमी बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने अगले दो दिन में पंजाब और हरियाणा के विभिन्न स्थानों पर तूफान के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी वेस्ट इंडीज, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Preview: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

कुर्ला स्टेशन पर टिकट क्लर्क की बहादुरी से महिला की बची जान, चलती ट्रेन की चपेट में आने से बचाया, सेंट्रल रेलवे के DRM ने VIDEO पोस्ट कर की तारीफ

\