देश की खबरें | देश, सरकारों के लिये शर्म की बात: हाथरस की घटना पर बोले केजरीवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हाथरस में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार युवती की मंगलवार को हुई मौत को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देश और सरकारों के लिये शर्म की बात करार देते हुए दोषियों को फांसी दिये जाने की मांग की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 29 सितंबर हाथरस में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार युवती की मंगलवार को हुई मौत को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देश और सरकारों के लिये शर्म की बात करार देते हुए दोषियों को फांसी दिये जाने की मांग की।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में चार व्यक्तियों द्वारा दुष्कर्म किये जाने के बाद अस्पताल में भर्ती 19 वर्षीय दलित महिला की मंगलवार को यहां मौत हो गई।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बिहार में दोनों गठबंधन के बीच नही बन रही बात, चिराग पासवान पर सभी की नजर.

केजरीवाल ने हिंदी में ट्वीट किया, “हाथरस की पीड़िता की मौत पूरे समाज, देश और सभी सरकारों के लिए शर्म की बात है। बड़े दुःख की बात है कि इतनी बेटियों के साथ दुष्कर्म हो रहे हैं और हम अपनी बेटियों को सुरक्षा नहीं दे पा रहे। दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा मिलनी चाहिए।”

युवती की सेहत में सुधार नहीं होने पर सोमवार को अलीगढ़ के एक अस्पताल से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यह भी पढ़े | Cheque Payment New Rules: चेक से भुगतान करने के नियमों में RBI ने किए बड़े बदलाव, 1 जनवरी से लागू होंगे नए नियम, जानें इससे जुड़ी हर जानकारी.

पीड़िता से 14 सितंबर को सामूहिक दुष्कर्म किया गया था जिसके बाद उसे अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

दुष्कर्म का विरोध करने पर आरोपियों ने गला दबाकर उसकी हत्या का प्रयास भी किया था। चारों आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\