देश की खबरें | उत्तर पश्चिमी दिल्ली में एक सुरक्षाकर्मी ने आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर पश्चिम दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में स्थित एक होटल के कमरे में 24 वर्षीय एक सुरक्षाकर्मी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 22 मार्च उत्तर पश्चिम दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में स्थित एक होटल के कमरे में 24 वर्षीय एक सुरक्षाकर्मी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान मॉडल टाउन के मलिकपुर गांव के निवासी नितेश कुमार के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि कुमार मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे होटल के एक कमरे में मृत पाया गया। वह सोमवार शाम पांच बजे होटल में आया था।

पुलिस ने बताया कि उसके सिर पर पॉलीथिन लिपटा हुआ था और उसमें पाइप लगा हुआ था। उन्होंने बताया कि ऐसा संदेह है कि कुमार ने खुद को मारने के लिए कोई जहरीली गैस सूंघ ली।

हालांकि, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत के सही कारण का पता चलेगा।

उन्होंने बताया कि होटल के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें कुमार ने लिखा है कि वह अपने माता-पिता को अपनी बीमारी का खर्च वहन करने नहीं दे सकता।

पुलिस ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और आगे की जांच चल रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\