देश की खबरें | पंजाब विधानसभा में कार्यालयों से आंबेडकर की तस्वीर ‘हटाने’ के विरूद्ध प्रस्ताव पारित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब विधानसभा ने दिल्ली के मंत्रियों के सरकारी कार्यालयों से बी आर आंबेडकर की तस्वीर कथित तौर पर हटाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की निंदा करते हुए मंगलवार को एक प्रस्ताव पारित किया।

चंडीगढ़, 25 फरवरी पंजाब विधानसभा ने दिल्ली के मंत्रियों के सरकारी कार्यालयों से बी आर आंबेडकर की तस्वीर कथित तौर पर हटाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की निंदा करते हुए मंगलवार को एक प्रस्ताव पारित किया।

जब यह प्रस्ताव पारित किया गया तब पंजाब में भाजपा के दो विधायक सदन में मौजूद नहीं थे।

आम आदमी पार्टी (आप) ने आरोप लगाया है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के कार्यालय से आंबेडकर और भगत सिंह के चित्र हटा दिए गए हैं।

हालांकि, भाजपा ने इस आरोप को 'अफवाह' करार दिया है और आप पर लोगों का ध्यान नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट से हटाने का आरोप लगाया है।

कैग की एक रिपोर्ट मंगलवार को दिल्ली विधानसभा में पेश की गई, जिसमें अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी द्वारा सत्ता में रहने के दौरान किये गये ‘भ्रष्टाचार’ को उजागर किया गया है।

पंजाब विधानसभा के दो दिवसीय सत्र के अंतिम दिन कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने भाजपा के खिलाफ यह प्रस्ताव पेश किया। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आरोप लगाया कि दिल्ली में भाजपा के मंत्रियों के पदभार ग्रहण के बाद सरकारी कार्यालयों से आंबेडकर की तस्वीरें हटा दी गईं।

चीमा ने सदन में आरोप लगाया, ‘‘मुझे लगता है कि भाजपा दलितों का बहुत अपमान कर रही है।’’

उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा संविधान बदलना चाहती है। विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने प्रस्ताव का समर्थन किया।

इस प्रस्ताव पर बहस में भाग लेते हुए आप विधायक सुखविंदर सुखी ने आरोप लगाया कि भाजपा का एजेंडा ‘दलितों और अल्पसंख्यकों को खत्म करना’ है।

बसपा विधायक नछत्तर पाल ने भी आंबेडकर की तस्वीरों को कथित तौर पर हटाने को लेकर भाजपा की आलोचना की।

आप के आरोप के आलोक में भाजपा की दिल्ली इकाई ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री कार्यालय की तस्वीर साझा की और कहा, ‘‘ मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और अन्य मंत्रियों के कार्यालयों में महात्मा गांधी, बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर, भगत सिंह, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के चित्र लगे हुए हैं।’’

वर्ष 2022 में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिया था कि मुख्यमंत्री कार्यालय समेत सभी सरकारी कार्यालयों में केवल बाबासाहेब आंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीरें ही लगाई जाएंगी।

उन्होंने कहा था कि दिल्ली सरकार के कार्यालयों में किसी अन्य राजनीतिक नेता की तस्वीरें नहीं लगाई जाएंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Score Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\