देश की खबरें | मुंबई में एक आवासीय इमारत ढही: एक व्यक्ति की मौत 11 अन्य घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में सोमवार देर रात चार मंजिला आवासीय इमारत ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य लोग घायल हुए हैं। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 28 जून मुंबई में सोमवार देर रात चार मंजिला आवासीय इमारत ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य लोग घायल हुए हैं। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि कुर्ला की नाइक नगर सोसायटी में स्थित आवासीय इमारत की एक ‘विंग’ सोमवार देर रात ढह गई।

उन्होंने बताया कि घायलों को घाटकोपर तथा सायन के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल ले जाए गए 30 वर्षीय व्यक्ति को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि दमकल कर्मी मलबे में फंसे अन्य लोगों की तलाश के लिए बचाव एवं तलाश अभियान चला रहे हैं।

अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल कर्मियों के मौके पर पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उन्हें मलबे में 20 से 22 लोगों के फंसे होने की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दमकल की करीब 12 गाड़ियों के अलावा, दो बचाव वैन मौके पर तैनात है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\