आईआईटी खड़गपुर में एक शोध अध्येता छात्रावास में फंदे पर लटका मिला

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को सुबह करीब दस बजे आंबेडकर हॉल के द्वितीय तल पर भवानीभटला कोंडल राव अपने कमरे में मृत पाया गया।

जमात

कोलकाता / खड़गपुर, 28 अप्रैल पश्चिम बंगाल में खड़गपुर स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के छात्रावास में 31 वर्षीय एक शोध अध्येता अपने कमरे में फंदे पर लटका मिला।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को सुबह करीब दस बजे आंबेडकर हॉल के द्वितीय तल पर भवानीभटला कोंडल राव अपने कमरे में मृत पाया गया।

एक अधिकारी ने बताया कि उसके माता-पिता ने उससे फोन पर संपर्क नहीं होने पर छात्रावास के अन्य विद्यार्थियों को इसकी सूचना दी। इन विद्यार्थियों को भी राव का कमरा अंदर से बंद मिला। बार बार पीटने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तब उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।

अधिकारी के अनुसार, मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तब राव का शव फंदे से लटका हुआ पाया।

राव मेकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में शोध अध्येता था और वह आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा का रहने वाला था।

जिला पुलिस सूत्रों के अनुसार, उसकी फरवरी में अपने गृहनगर में शादी हुई थी और वह करीब दो सप्ताह तक अपने परिवार के साथ रहने के बाद, लॉकडाउन से पहले संस्थान में आ गय था।

पुलिस के अनुसार, राव की पत्नी चेन्नई में है और वहां काम करती है।

संस्थान के निदेशक वी के तिवारी ने राव को एक मेधावी शोधार्थी बताया।

राव के दोस्तों ने कहा कि वह 2015 में इस संस्थान में आया था और अपना रिसर्च प्रोजेक्ट पूरा करने ही वाला था।

उनमें से कुछ का कहना था कि वह किसी मानसिक दबाव में था लेकिन उसने किसी से अपनी बात साझा नहीं की ।

राव की मौत के बाद निदेशक ने फेसबुक पर विद्यार्थियों से उन दोस्तों के संपर्क में रहने की अपील की जिन्हें मदद की जरूरत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\