देश की खबरें | आयुष्मान योजना के तहत एक दिन में रिकॉर्ड संख्या में लाभार्थी सत्यापित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ‘आपके द्वार आयुष्मान’ मुहिम के तहत 14 मार्च को 8,35,089 लाभार्थियों को सत्यापित किया गया और यह ‘आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ की शुरुआत के बाद से एक दिन में सत्यापित किए गए लाभार्थियों की सर्वाधिक संख्या है।

नयी दिल्ली, 16 मार्च ‘आपके द्वार आयुष्मान’ मुहिम के तहत 14 मार्च को 8,35,089 लाभार्थियों को सत्यापित किया गया और यह ‘आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ की शुरुआत के बाद से एक दिन में सत्यापित किए गए लाभार्थियों की सर्वाधिक संख्या है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

योजना के क्रियान्वयन के लिए जिम्मेदार एनएचए ने एक बयान में बताया कि योजना के लिए पात्र लाभार्थियों को सत्यापित करने के लक्ष्य के साथ ‘आपके द्वार आयुष्मान’ पहल की शुरुआत एक फरवरी को की गई थी। इस पहल का एक अन्य उद्देश्य देश भर में, खास कर दूरस्थ क्षेत्रों में रह रहे लाभार्थियों के बीच योजना को लेकर व्यापक स्तर पर जागरुकता पैदा करना है।

एनएचए ने कहा कि आयुष्मान कार्ड की मदद से लाभार्थी हर साल प्रति परिवार पांच लाख रुपए तक की स्वास्थ्य सेवाएं नि:शुल्क ले सकेंगे। लाभार्थी सूचीबद्ध सेवा प्रदाताओं के पास जाकर बिना कार्ड के भी सेवाएं ले सकते हैं।

बयान में कहा गया, ‘‘ ‘आपके द्वार आयुष्मान’ मुहिम ने 14 मार्च को एक दिन में सर्वाधिक 8,35,089 लाभार्थियों को सत्यापित किया है, जो आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी पीएम-जेएवाई) की शुरुआत के बाद से एक दिन में सत्यापित किए गए लोगों की सर्वाधिक संख्या है।’’

इसमें कहा गया है कि ‘आपके द्वार आयुष्मान’ मुहिम बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में सफलतापूर्वक चलाई जा रही है।

बयान में बताया गया है कि इस साल कुल 1.2 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाए गए। बयान में अन्य राज्यों के भी मुहिम में जल्द शामिल होने की उम्मीद जताई गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\