देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के एक दिन में रिकॉर्ड 49,310 मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में कोविड-19 के एक दिन में रिकॉर्ड 49,310 मामले सामने आने के साथ ही संक्रमण के कुल मामले शुक्रवार को 12,87,945 पर पहुंच गए जबकि 8,17,208 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 24 जुलाई भारत में कोविड-19 के एक दिन में रिकॉर्ड 49,310 मामले सामने आने के साथ ही संक्रमण के कुल मामले शुक्रवार को 12,87,945 पर पहुंच गए जबकि 8,17,208 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे के दौरान 740 लोगों के इस संक्रामक रोग से दम तोड़ने के कारण मृतकों की संख्या 30,601 हो गई है।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: गैंगस्टर विकास दुबे का एक और साथी शिवम दुबे गिरफ्तार.

देश में अब भी 4,40,135 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।

अभी तक 63.45 प्रतिशत लोग स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: विक्रम जोशी और संजीत यादव की बाद हत्या योगी सरकार पर जमकर बरसीं प्रियंका गांधी, कहा- एक नया गुंडाराज आया है.

बीते 24 घंटों में जिन 740 मरीजों की मौत हुई है उनमें से 298 की महाराष्ट्र, 97 की कर्नाटक, 88 की तमिलनाडु, 61 की आंध्र प्रदेश, 34 की पश्चिम बंगाल, 28 की गुजरात, 26-26 की उत्तर प्रदेश और दिल्ली, 11 की राजस्थान, 10 की मध्य प्रदेश और नौ-नौ मरीजों की मौत जम्मू कश्मीर और तेलंगाना में हुई।

पंजाब में आठ लोगों ने जान गंवाई जबकि असम, ओडिशा और हरियाणा में छह-छह, केरल में पांच, उत्तराखंड, झारखंड और पुडुचेरी में तीन-तीन जबकि छत्तीसगढ़, त्रिपुरा और गोवा में एक-एक शख्स ने जान गंवाई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Preview: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में आज खेला जाएगा पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

How And Where To Watch Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Live Streaming: यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुत्फ

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Stats And Preview: पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला मुकाबले में आज होगा हाई-वोल्टेज ब्रॉन्ज मेडल मैच, मुकाबला शुरू होने से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू