देश की खबरें | आगरा में फिल्म पठान का विरोध, पोस्टर पर फेंकी स्याही, फाड़े

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आगरा में शाहरुख खान की नयी फिल्म ‘पठान’ का विरोध कर रहे दक्षिणपंथी संगठन हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को आगरा में फिल्म के पोस्टरों पर स्याही फेंकी और उसे फाड़े।

आगरा, 24 जनवरी आगरा में शाहरुख खान की नयी फिल्म ‘पठान’ का विरोध कर रहे दक्षिणपंथी संगठन हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को आगरा में फिल्म के पोस्टरों पर स्याही फेंकी और उसे फाड़े।

हिंदू महासभा के नेता संजय जाट ने कहा कि संगठन किसी कीमत पर ‘पठान’ फिल्म का प्रदर्शन नहीं होने देंगे, वहीं बजरंग दल के प्रांत सहसंयोजक दिग्दिविजय नाथ तिवारी ने कहा कि वह आर उनके संगठन के कार्यकर्ता भी फिल्म का विरोध करते हैं।

पुलिस ने बताया कि दक्षिणपंथी संगठन के कार्यकर्ता आज कई सिनेमाघरों पर पहुंचे और वहां लगे फिल्म के पोस्टरों पर स्याही फेंकी और उन्हें फाड़ डाला।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर वहां से हटाया।

आगरा में मूवी पठान बुधवार, 25 जनवरी को रिलीज होनी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\