देश की खबरें | महिला से मालिश करवाने के मामले में बिहार में एक पुलिसकर्मी निलंबित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में एक पुलिसकर्मी को एक महिला से मालिश करवाने के मामले में निलंबित कर दिया गया है। महिला एक प्रकरण के सिलसिले में इस पुलिसकर्मी के पास गई थी।

सहरसा (बिहार), 29 अप्रैल बिहार में एक पुलिसकर्मी को एक महिला से मालिश करवाने के मामले में निलंबित कर दिया गया है। महिला एक प्रकरण के सिलसिले में इस पुलिसकर्मी के पास गई थी।

इस घटना का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने के बाद सहरसा की पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने उत्तर बिहार के जिले में दरहट्टा चौकी के प्रभारी शशिभूषण सिन्हा को निलंबित करने का आदेश दिया है।

जिला पुलिस प्रमुख ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पुलिस अधिकारी का आचरण अनुशासनहीनता और उद्दडंता के समान है। हमने स्वत: संज्ञान लिया है और उन्हें निलंबित कर दिया गया है।’’

लगभग आधे मिनट के वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि पुलिसकर्मी अपने एक कमरे में बिस्तर पर बैठे हैं और फोन पर किसी से बात कर रहे हैं। उनके सामने एक महिला बैठी है और दूसरी महिला उनकी गर्दन, कंधे और पीठ की मालिश कर रही है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ये महिलाएं नौ साल की बच्ची से बलात्कार के एक मामले में एक आरोपी की रिश्तेदार हैं।

उन्होंने जेल में बंद अपने रिश्तेदार की जमानत के लिए पुलिसकर्मी से कथित तौर पर मदद मांगी थी।

वीडियो में, अधिकारी को अपने मोबाइल फोन पर एक वकील से बात करते हुए देखा जा सकता है।

उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘‘मैं आपको दो महिलाओं को कुछ पैसे, आधार कार्ड और दस्तावेजों की प्रतियों के साथ भेज रहा हूं। वे बहुत गरीब हैं। कृपया उनकी मदद करें। मैंने उनके मामले में अपनी जेब से 10,000 रुपये खर्च किए हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर