विदेश की खबरें | ब्रिटेन में काले व्यक्ति की गर्दन को घुटने से दबाने के आरोप में एक पुलिस अधिकारी निलंबित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. एक वीडियो में लंदन में एक काले व्यक्ति को गिरफ्तार करते समय उसके सिर और गर्दन को घुटने से दबाते हुए दिखने के बाद स्कॉटलैंड यार्ड के एक अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है।

लंदन, 18 जुलाई एक वीडियो में लंदन में एक काले व्यक्ति को गिरफ्तार करते समय उसके सिर और गर्दन को घुटने से दबाते हुए दिखने के बाद स्कॉटलैंड यार्ड के एक अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है।

ब्रिटेन की राजधानी के इसलिंगटन इलाके में रिकॉर्ड किये गये वीडियो में दिख रहा है कि दो अधिकारी फुटपाथ पर हथकड़ी लगे हुए एक संदिग्ध को पकड़ रहे हैं। बृहस्पतिवार शाम की इस घटना के बाद एक दूसरे मेट्रोपोलिटन पुलिस अधिकारी को ड्यूटी से हटा दिया गया है।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान में इमारत ढहने से 15 लोग जख्मी, 40 से अधिक लोगों के अंदर फंसे रहनें की आशंका.

अमेरिका के मिनियापोलिस में 25 मई को पुलिस हिरासत में 46 वर्षीय अफ्रीकी अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद ब्रिटेन में भी व्यापक प्रदर्शन हुए थे।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सर स्टीव हाउस ने बताया कि यह फुटेज ‘‘अत्यधिक परेशान’’ करने वाली है और यह मामला पुलिस गतिविधियों पर निगरानी रखने वाली संस्था को भेजा गया है।

यह भी पढ़े | Worldwide Covid-19 Update: दुनियाभर में कोरोना के आकड़ें 1.4 करोड़ के पार, अब तक 6 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत.

उन्होंने कहा, ‘‘सोशल मीडिया पर चल रही जो वीडियो फुटेज मैंने आज देखी है वह अत्यधिक परेशान करने वाली है। इसमें इस्तेमाल कुछ हथकंडे चिंता का विषय हैं...ये पुलिस प्रशिक्षण के दौरान नहीं सिखाए जाते।’’

उन्होंने कहा, ‘‘एक अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है और दूसरे अधिकारी को ऑपरेशनल ड्यूटी से हटा दिया है लेकिन अभी निलंबित नहीं किया है।’’

महानगर पुलिस ने पुष्टि की कि उसने 45 वर्षीय शख्स पर सार्वजनिक स्थान पर चाकू रखने का आरोप लगाया है। मार्कस कूटेन को शनिवार को हाईबरी कॉर्नर मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया जाएगा।

फुटेज में दिख रहा है कि एक अधिकारी संदिग्ध को काबू में करने के लिए अपने घुटने का इस्तेमाल कर रहा है और उसके सिर को अपने हाथ से दबा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी