जरुरी जानकारी | कम मूल्य वाले यूपीआई लेनदेन को प्रोत्साहन के लिए 1,500 करोड़ रुपये की योजना मंजूर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 2,000 रुपये से कम मूल्य के भीम-यूपीआई लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को करीब 1,500 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दी।

नयी दिल्ली, 19 मार्च केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 2,000 रुपये से कम मूल्य के भीम-यूपीआई लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को करीब 1,500 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दी।

आम लोगों और छोटे दुकानदारों के लाभ के लिए लाई गई इस योजना के तहत सरकार किसी व्यक्ति द्वारा दुकानदार को किए गए 2,000 रुपये से कम के भुगतान पर एमडीआर (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) व्यय वहन करेगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला किया गया।

सूचना प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ‘व्यक्ति से व्यापारी’ (पी2एम) तक कम मूल्य के भीम-यूपीआई लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन योजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘कम मूल्य के यूपीआई लेनदेन को बढ़ावा देने की प्रोत्साहन योजना डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देगी और ‘जीवन को आसान’ बनाएगी।’’

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, इस योजना के तहत केवल छोटे व्यापारियों के लिए 2,000 रुपये तक का यूपीआई (पी2एम) लेनदेन आएगा। यह योजना कुल व्यापारिक लेनदेन के 55 प्रतिशत को कवर करेगी।

कम मूल्य वाले भीम-यूपीआई लेनदेन (पी2एम) को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन योजना एक अप्रैल, 2024 से 31 मार्च, 2025 तक 1,500 करोड़ रुपये के अनुमानित परिव्यय के साथ लागू की जाएगी।

छोटे व्यापारियों की श्रेणी से संबंधित 2,000 रुपये तक के लेनदेन के लिए प्रति लेनदेन मूल्य पर 0.15 प्रतिशत की दर से प्रोत्साहन मिलेगा। इस प्रोत्साहन से छोटे व्यापारी बिना किसी अतिरिक्त लागत के यूपीआई सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।

बयान के मुताबिक, डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देना सरकार की वित्तीय समावेशन रणनीति का एक अभिन्न अंग है और यह आम आदमी को भुगतान के व्यापक विकल्प प्रदान करता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Shiv Jayanti 2026 Marathi Wishes: शिव जयंती के इन मराठी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की दें शुभकामनाएं

\