विदेश की खबरें | महारानी एलिजाबेथ के जन्मदिन के मौके पर सादे आधिकारिक कार्यक्रम का आयोजन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के जन्मदिन के मौके पर शनिवार को विंडसर कैसल में सादे समारोह का आयोजन किया गया। हर साल जून के दूसरे शनिवार को महारानी का जन्मदिन मनाया जाता है।

लंदन, 12 जून ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के जन्मदिन के मौके पर शनिवार को विंडसर कैसल में सादे समारोह का आयोजन किया गया। हर साल जून के दूसरे शनिवार को महारानी का जन्मदिन मनाया जाता है।

अप्रैल की 21 तारीख को 95 साल की हुईं एजिलाबेथ अपने कजिन ड्यूक ऑफ केंट प्रिंस एडवर्ड (85) के साथ मंच पर आईं, जो स्कॉट्स गार्ड के कर्नल के रूप में उनके साथ थे।

आमतौर पर बकिंघम पैलेस में धूमधाम से यह समारोह आयोजित किया जाता है, जिसमें सैनिक परेड करते हैं। हालांकि, कोरोना वायरस महामारी चलते लागू लॉकडाउन के कारण लगातार दूसरे साल ऐसा नहीं हो पाया।

इससे पहले, बकिंघम पैलेस ने घोषणा की थी, ''सरकार और अन्य संबंधित पक्षों के साथ विचार-विमर्श के बाद तय किया गया है कि इस साल मध्य लंदन में पारंपरिक तरीके से महारानी के लिये आधिकारिक जन्मदिन परेड आयोजित नहीं की जाएगी।''

परेड की योजना के प्रभारी सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल गाय स्टोन ने कहा कि उनकी कोशिश महामारी के दौरान विंडसर में महारानी का ''यादगार और भव्य जन्मदिन दिवस'' मनाने की थी।

महारानी के सम्मान में 41 तोपों की सलामी दिये जाने के साथ कार्यक्रम संपन्न हो गया। साथ ही रेड ऐरोज ने फ्लाइपास्ट भी किया। इससे एक दिन पहले कॉर्नवॉल में जी7 सम्मेलन में शामिल हुए विश्व नेताओं के लिये समारोह का आयोजन किया गया था, जिसमें महारानी के बेटे और उत्तराधिकारी प्रिंस चार्ल्स, अपनी पत्नी डचेस ऑफ कॉर्नवॉल कैमिला और ड्यूक ऑफ कैम्ब्रिज प्रिंस विलियम तथा उनकी पत्नी डचेस ऑफ कैम्ब्रिज केट भी शामिल हुई थीं।

समारोह में जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की शाही परिवार के साथ बातचीत की तस्वीरें सामने आई थीं।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी महारानी के जन्मदिन के मौके पर ब्रिटिश विदेश मंत्री डॉमिनिक राब, सरकार और ब्रिटेन की जनता को शुभकामनाएं दीं।

जयशंकर ने ट्वीट किया, ''हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी के आगे बढ़ने को लेकर आश्वस्त हूं।''

इस बीच, महारानी रविवार को जी7 सम्मेलन के समापन पर विंडसर कैसल में जो बाइडन और उनकी पत्नी जिल बाइडन के सम्मान में एक कार्यक्रम की मेजबानी करेंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\