विदेश की खबरें | ब्रिटेन में दो नाबालिगों से दुष्कर्म के जुर्म में भारतीय मूल के व्यक्ति को नौ साल की सजा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन में दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म करने के जुर्म में भारतीय मूल के एक व्यक्ति को लंदन की एक अदालत ने नौ साल जेल की सजा सुनाई और उसका नाम आजीवन के लिए यौन अपराधी रजिस्टर में शामिल कर दिया।
लंदन, सात मार्च ब्रिटेन में दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म करने के जुर्म में भारतीय मूल के एक व्यक्ति को लंदन की एक अदालत ने नौ साल जेल की सजा सुनाई और उसका नाम आजीवन के लिए यौन अपराधी रजिस्टर में शामिल कर दिया।
दोषी का सोशल मीडिया के जरिये किशोरियों के साथ संपर्क हुआ था।
हैरो क्राउन अदालत ने बृहस्पतिवार को सजा सुनाते हुए कहा कि 42 वर्षीय हिमांशु मकवाना ने चार साल के अंतराल पर दो अपराध को अंजाम दिया, जिनमें काफी समानताएं थीं।
मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने बताया कि उसके विशेषज्ञ जासूसों द्वारा की गई जांच के बाद मकवाना को गिरफ्तार किया गया।
मेट्रोपॉलिटन पुलिस के अनुसार, मकवाना सोशल मीडिया पर किशोर लड़कियों को अपना शिकार बनाता था।
जांच का नेतृत्व करने वाले अधिकारी लुईस जेली ने कहा, ‘‘मकवाना ने युवा लड़कियों को शिकार बनाने के लिए सोशल मीडिया पर खुद को एक युवा व्यक्ति के रूप में पेश किया था।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)