विदेश की खबरें | ब्रिटेन में तीन लोगों की हत्या करने वाला भारतीय मूल का व्यक्ति रिहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन में पूर्वी लंदन में तीन लोगों की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किये गये भारतीय मूल के एक बिल्डर को हत्या या नरसंहार के आरोपों का सामना नहीं करना पड़ेगा क्योंकि इस घटना को आत्म-रक्षा में उठाया गया कदम माना गया है।

लंदन, 18 अक्टूबर ब्रिटेन में पूर्वी लंदन में तीन लोगों की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किये गये भारतीय मूल के एक बिल्डर को हत्या या नरसंहार के आरोपों का सामना नहीं करना पड़ेगा क्योंकि इस घटना को आत्म-रक्षा में उठाया गया कदम माना गया है।

नरिंदर सिंह लुभाया (29) हरिंदर कुमार (30) और मलकीत सिंह ढिल्लों (37) उर्फ बलजिंदर सिंह की हत्या के सिलसिले में मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने गुरजीत सिंह (29) को गिरफ्तार किया था। ये सभी लोग मूलत: पंजाब के रहने वाले थे और इनकी लंदन के रेडब्रिज क्षेत्र में सेवन किंग्स में गुरजीत सिंह से झड़प हो गई थी।

यह भी पढ़े | China: चीन में Frozen Food Packets की सतह पर जिंदा मिला Coronavirus.

मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘‘गुरजीत सिंह को हत्या के संदेह में 20 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। उस पर एक सार्वजनिक स्थल पर एक खतरनाक हथियार रखने का आरोप लगाया गया था और उसे स्नारेसब्रुक क्राउन अदालत में पेश किया गया।’’

बयान में कहा गया है, ‘‘सार्वजनिक स्थल पर एक खतरनाक हथियार रखने के आरोप में उसे 19 अगस्त को अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के बाद अदालत ने उसे दोषी नहीं पाया।’’

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases Update Worldwide: दुनियाभर में COVID19 से संक्रमितों का आकड़ा पहुंचा 3.96 करोड़, अब तक 1.12 लाख से अधिक मरीजों की हुई मौत.

‘द टाइम्स’ ने एक सूत्र के हवाले से अपनी खबर में बताया कि घटना की सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि गुरजीत सिंह की इन लोगों से उस समय लड़ाई हुई जब उन्होंने उस पर हमला किया।

समाचार पत्र ने सूत्र के हवाले से कहा कि गुरजीत सिंह घटना के दौरान खुद का बचाव कर रहे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट