देश की खबरें | सलमान खान को जान की धमकी देने वाला गुजरात का व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार निकला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता सलमान खान को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने वाला व्यक्ति गुजरात के वडोदरा जिले के एक गांव में मिला और वह मानसिक रूप से बीमार है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

वडोदरा, 15 अप्रैल अभिनेता सलमान खान को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने वाला व्यक्ति गुजरात के वडोदरा जिले के एक गांव में मिला और वह मानसिक रूप से बीमार है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि अभिनेता को धमकी देने वाले 26 वर्षीय मयंक पांड्या को नोटिस जारी किया गया और आवश्यकता पड़ने पर पेश होने के लिये कहा गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी वडोदरा के वाघोदिया तालुका के एक गांव का निवासी है और उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है।

मुंबई यातायात पुलिस की व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर रविवार को एक संदेश आया, जिसमें भेजने वाले ने सलमान खान की कार को बम से उड़ाने और वाई-प्लस सुरक्षा प्राप्त उनके घर में घुसकर उन पर हमला करने की धमकी दी थी।

इसके बाद मुंबई की वर्ली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(2)(3) (आपराधिक धमकी) के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया और बांद्रा इलाके में खान के आवास के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी।

जिला पुलिस अधीक्षक रोहन आनंद ने संवाददाताओं को बताया कि जांच के बाद मुंबई पुलिस को पता चला कि यह धमकी भरा संदेश वडोदरा के वाघोदिया तालुका में रहने वाले एक व्यक्ति ने भेजा था।

आनंद ने कहा, "मुंबई पुलिस की एक टीम वाघोदिया पुलिस के साथ सोमवार को एक गांव में संदिग्ध के घर पहुंची। तब पता चला कि संदेश भेजने वाला 26 वर्षीय व्यक्ति मानसिक रोगी है और उसका इलाज भी हो रहा है।"

अधिकारी ने बताया, "मुंबई पुलिस ने उसे पेश होने के लिए नोटिस दिया और चली गई।"

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि नोटिस के अनुसार, जब भी आवश्यकता होगी पांडया को जांच के लिए मुंबई पुलिस के समक्ष उपस्थित होना होगा।

पिछले साल अप्रैल में, दो मोटरसाइकिल सवार लोगों ने मुंबई के बांद्रा इलाके में गैलेक्सी अपार्टमेंट में खान के घर के बाहर चार राउंड गोलियां चलाई थीं।

खान को पहले लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से धमकियाँ मिली थीं, जिसमें उन्हें काले हिरण की कथित हत्या पर बिश्नोई समुदाय से माफ़ी न मांगने पर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई थी। इन धमकियों के बाद, मुंबई पुलिस ने उन्हें वाई-प्लस सुरक्षा प्रदान की।

पिछले साल गोलीबारी की घटना के कुछ हफ़्ते बाद, नवी मुंबई पुलिस ने बिश्नोई गिरोह द्वारा खान को मारने की साजिश का पर्दाफाश करने का दावा किया था। गिरोह ने सलमान खान को मुंबई के पास पनवेल में अपने फार्महाउस की यात्रा के दौरान मारने की साजिश रची थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट