देश की खबरें | उप्र 'विधान भवन' के बाहर एक व्यक्ति ने आत्मदाह का प्रयास किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश विधानसभा परिसर के बाहर सोमवार को 40 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपने शरीर में आग लगाकर आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उसे 50 प्रतिशत जली अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लखनऊ, सात अक्टूबर उत्तर प्रदेश विधानसभा परिसर के बाहर सोमवार को 40 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपने शरीर में आग लगाकर आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उसे 50 प्रतिशत जली अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मध्य लखनऊ की पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) रवीना त्यागी ने बताया कि आत्मदाह की कोशिश करने वाले व्यक्ति की पहचान 40 वर्षीय मुन्ना विश्वकर्मा के रूप में हुई है।

त्यागी ने ‘पीटीआई-वीडियो’ को बताया, ‘‘उसने खुद को आग लगाने से पहले अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाला था। आत्मदाह विरोधी दस्ते के समय पर हस्तक्षेप से स्थिति को नियंत्रित करने में मदद मिली और आग बुझा दी गई।"

उन्होंने बताया, "विश्वकर्मा को 50 प्रतिशत जली स्थिति में सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।" अधिकारी ने कहा कि घटना के पीछे का कारण अब भी अज्ञात है और इसकी जांच की जा रही है।

डीसीपी त्यागी ने कहा कि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि विश्वकर्मा यहां एक टेंट हाउस में काम करता है, और उसका रंजीत चक्रवर्ती नामक एक व्यक्ति के साथ पैसों से जुड़ा विवाद था।

अधिकारी ने बताया, "विवाद के कारण ही उसने (खुद को जलाने का) यह कदम उठाया है। आरोपी (चक्रवर्ती) को स्थानीय आलमबाग पुलिस थाने के अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया है।''

इससे पहले सतर्क सुरक्षाकर्मियों ने पीलीभीत से दो महिलाओं सहित पांच लोगों के एक समूह द्वारा विधान भवन के बाहर आत्मदाह करने की कोशिश को विफल कर दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू