देश की खबरें | आगरा में एक व्यक्ति 70 लाख रुपये की स्मैक के साथ गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आगरा में थाना सैंया और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने बृहस्पतिवार देर रात संयुक्त कार्रवाई के तहत एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से कथित तौर पर करीब 700 ग्राम स्मैक (मादक पदार्थ) बरामद किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

आगरा, 17 जनवरी आगरा में थाना सैंया और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने बृहस्पतिवार देर रात संयुक्त कार्रवाई के तहत एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से कथित तौर पर करीब 700 ग्राम स्मैक (मादक पदार्थ) बरामद किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति थाना सैंया क्षेत्र में ग्वालियर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नशीले पदार्थ की तस्करी करने की फिराक में है।

इस सूचना पर सैंया थाने के पुलिस निरीक्षक ने एसटीएफ प्रभारी के साथ आरोपी की घेराबंदी की।

पुलिस ने बताया कि जाजऊ मोड़ के पास किसी का इंतजार कर रहे आरोपी को पकड़ लिया गया और उसके पास से करीब 700 ग्राम स्मैक बरामद की गयी है जिसका बाजार मूल्य करीब 70 लाख रुपये बताया जा रहा है।

थाना सैंया के प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने अपना नाम पवन उर्फ अंजू बताया जो मथुरा के गांव पुरा का निवासी है।

पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पकड़े गए आरोपी युवक के पास से 70 लाख रुपये की स्मैक बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस उसके गिरोह का भंडाफोड़ करने के लिए उससे पूछताछ कर रही है।

सं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\