देश की खबरें | महाराष्ट्र में महिला से बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में पुणे जिले के लोनावाला के निकट जंगल में 33 वर्षीय एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने वाले 38 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुणे, 18 जुलाई महाराष्ट्र में पुणे जिले के लोनावाला के निकट जंगल में 33 वर्षीय एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने वाले 38 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह वारदात दो दिन पहले हुई थी।

अधिकारी के अनुसार, महिला मावल तहसील के एक गांव की निवासी है। उन्होंने बताया कि महिला मंगलवार दोपहर को पति से झगड़ा होने के बाद गुस्से में घर छोड़कर चली गई थी।

उन्होंने बताया कि रास्ते में एक अज्ञात व्यक्ति ने महिला को रोका और सुनसान जंगल पर ले जाकर कथित रूप से उसके साथ बलात्कार किया।

लोनावाला ग्रामीण थाने के वरिष्ठ निरीक्षक दिनेश तायडे ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर कई टीम गठित की गईं।

उन्होंने कहा, "तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय सूचना के आधार पर आरोपी बालू शिरके का पता लगाया और बृहस्पतिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\