देश की खबरें | बेंगलुरू मेट्रो में बिना सहमति के महिलाओं के ‘वीडियो बनाने’ के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बेंगलुरु मेट्रो में यात्रा करने वाली महिलाओं की सहमति के बिना उनकी ‘तस्वीरें लेने और वीडियो रिकॉर्ड कर’ सोशल मीडिया मंचों पर अपलोड करने के आरोप में शुक्रवार को 27 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
बेंगलुरु, 23 मई बेंगलुरु मेट्रो में यात्रा करने वाली महिलाओं की सहमति के बिना उनकी ‘तस्वीरें लेने और वीडियो रिकॉर्ड कर’ सोशल मीडिया मंचों पर अपलोड करने के आरोप में शुक्रवार को 27 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी दिगंत को तिगलारपाल्या इलाके में उसके घर से गिरफ्तार किया गया और वह एक निजी कंपनी के अकाउंट विभाग में काम करता है।
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) लोकेश बी. जगलासर ने बताया, “इस संबंध में 20 मई को बनशंकरी थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। आरोपी तिगलारपाल्या का निवासी है और मुरुगेशपाल्या में काम करता है।”
उन्होंने बताया, “काम पर आते-जाते समय वह महिलाओं की सहमति के बिना उनका वीडियो बनाता था और वीडियो को इंस्टाग्राम पेज पर अपलोड कर देता था। उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”
पुलिस ने बताया कि ‘बेंगलुरु मेट्रो क्लिक्स’ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड की गई तस्वीरें और वीडियो बाद में डिलीट कर दिए गए।
‘बेंगलुरु मेट्रो क्लिक्स’ के 6,000 से अधिक फॉलोअर्स थे।
यह मामला 20 मई को तब सामने आया जब पुलिस नियमित जांच के तहत संदिग्ध पोस्ट के लिए सोशल मीडिया मंच की समीक्षा कर रही थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)