Thane Building: मुंबई से सटे ठाणे में बड़ा हादसा टला, जर्जर इमारत का एक हिस्सा ढहा, बिल्डिंग में रहने वाले 17 परिवार को सुरक्षित निकाला गया; VIDEO

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में जर्जर हो चुकी इमारत का एक हिस्सा मंगलवार को तड़के ढह गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

(Photo Credits File)

Thane Building:  महाराष्ट्र के ठाणे शहर में जर्जर हो चुकी इमारत का एक हिस्सा मंगलवार को तड़के ढह गया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. इस जर्जर इमारत को महानगर पालिका के प्राधिकारी खतरनाक घोषित कर चुके थे. अधिकारी ने बताया कि वागले एस्टेट क्षेत्र में नंदादीप इमारत का एक हिस्सा देर रात करीब दो बजकर 25 मिनट पर ढहने के बाद 17 परिवारों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया.

 50 साल से अधिक पुरानी थी इमारत

आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि 50 साल से अधिक पुरानी इस इमारत को इस वर्ष सर्वेक्षण के बाद ठाणे महानगर पालिका ने खतरनाक इमारतों की सी-2 बी श्रेणी में वर्गीकृत किया गया था. उन्होंने बताया कि तीसरी मंजिल की छत का एक हिस्सा और सीढ़ी ढह गई, हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ. यह भी पढ़े: Delhi Building Collapse: दिल्ली में बड़ा हादसा, दयालपुर क्षेत्र में 4 मंजिला इमारत गिरी, दर्जनों लोग मलबे में दबे

ठाणे में जर्जर इमारत का एक हिस्सा ढहा

तड़वी ने बताया कि सभी आवश्यक टीम घटनास्थल पर पहुंच गईं और एहतियात के तौर पर इमारत को खाली करा लिया गया है. उन्होंने बताया कि समीप पर स्थित दो इमारतों के निवासियों को भी अस्थायी रूप से जगह खाली करने और वैकल्पिक आवास ढूंढने के लिए कहा गया है.

महानगर पालिका के प्राधिकारियों द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, 4,407 इमारतों को खतरनाक श्रेणी में वर्गीकृत किया गया है, जिसमें से मुंब्रा क्षेत्र में सबसे अधिक 1,343 इमारतें शामिल हैं

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट