असम में कोविड-19 का एक नया मामला सामने आया, संक्रमितों की कुल संख्या 35 हुई

उन्होंने बताया कि बीते सात दिन में कोविड-19 का यह पहला मामला सामने आया है।

जमात

गुवाहाटी, 23 अप्रैल असम के धुबरी जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस का एक नया मामला सामने आया जिसके साथ संक्रमण के कुल मामले 35 हो गए। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बीते सात दिन में कोविड-19 का यह पहला मामला सामने आया है।

सरमा ने ट्वीट किया, ‘‘धुबरी के बिलासीपाड़ा का रहने वाला एक व्यक्ति कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है। वह उस व्यक्ति के संपर्क में आया था जो गुवाहाटी में अठगांव मस्जिद में हुए कार्यक्रम में शामिल हुआ था और संक्रमित हो गया था।

कोविड-19 के तीन मरीजों ने अठगांव मस्जिद में 12 मार्च को हुए धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया था। इनमें से दो मरीज धुबरी जिले के हैं।

अब राज्य में 15 संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है, एक मरीज की मौत हो चुकी है तथा 19 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।

सरमा ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में उम्मीद जताई थी कि यदि लोग सामाजिक दूरी के नियम का पालन करेंगे तो एक मई तक असम में कोई सक्रिय मरीज नहीं होगा।

हालांकि उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा सामाजिक दूरी के नियम पर अमल नहीं करने के उदाहरण सामने आ रहे हैं, जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़ सकती है।

राज्य की छह प्रयोगशालाओं में अब तक कुल 5,789 नमूनों की जांच की जा चुकी है। इनमें से 35 में संक्रमण की पुष्टि हुई है, 214 की रिपोर्ट नहीं आई है जबकि बाकी के नमूने संक्रमणरहित पाए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज