देश की खबरें | अंडमान और निकोबार में कोविड-19 का एक नया मामला सामने आया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 का केवल एक नया मामला सामने आया, जिससे केंद्र शासित प्रदेश में यह संख्या बढ़कर 7,549 हो गई है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पोर्ट ब्लेयर, 17 अगस्त अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 का केवल एक नया मामला सामने आया, जिससे केंद्र शासित प्रदेश में यह संख्या बढ़कर 7,549 हो गई है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

हवाई अड्डे पर जांच के दौरान इस नए मामले का पता चला। उड़ान से आने वाले सभी यात्रियों को द्वीप में प्रवेश से पहले अनिवार्य आरटी-पीसीआर जांच से गुजरना पड़ता है।

अंडमान और निकोबार प्रशासन ने ट्वीट किया, "कोलकाता से यात्रा करने वाले अबरदीन बाजार के एक निवासी को पोर्ट ब्लेयर हवाई अड्डा पर पहुंचने पर संक्रमित पाया गया। यह बहुत जोखिम भरा है, इससे कोरोना वायरस के फैलने का खतरा बढ़ सकता है। कोविड नियमों का पालन करें।"

अधिकारी ने बताया कि द्वीपसमूह में अब केवल एक कोविड-19 मरीज है और रोगी दक्षिण अंडमान जिले में है। अन्य दो जिले - उत्तर और मध्य अंडमान-निकोबार कोविड​​​​-19 मुक्त हैं।

उन्होंने बताया कि कोविड​​​​-19 से अब तक कुल 7,419 लोग ठीक हो चुके हैं।

केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 से हुई मौत की संख्या 129 रही क्योंकि पिछले 24 घंटों में इस बीमारी के कारण कोई मौत नहीं हुई।

कोविड-19 के लिए अब तक 4,61,421 नमूनों की जांच की गई है और कुल संक्रमण दर 1.64 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में अब तक कुल 3,27,480 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया है, जिनमें से 2,29,040 लोगों को पहली खुराक मिली है और 98,440 लोगों को टीके की दोनों खुराक मिल चुकी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड