देश की खबरें | छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बीजापुर, 21 अप्रैल छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बेदरे थाना से जिला बल और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था।

उन्होंने बताया कि दल जब आज शाम करीब साढ़े पांच बजे केरपे और तोड़समपारा गांव के मध्य पहुंचा तभी नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ समाप्त होने के बाद जब सुरक्षाबलों ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां एक नक्सली का शव, 315 बोर राइफल, टीफिन बम और अन्य सामान बरामद किए गए।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल पर खून के धब्बे और घसीटने के निशान मिले है, जिससे इस मुठभेड़ में कुछ अन्य नक्सलियों के भी मारे जाने तथा घायल होने का अंदेशा है।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में मारे गये नक्सली की पहचान कराई जा रही है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Match Video Highlights: एडिलेड में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती सीरीज; यहां देखें मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

\