देश की खबरें | छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों से हुई मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों से हुई मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। पुलिस के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नारायणपुर, 21 अगस्त छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों से हुई मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। पुलिस के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के ओरछा थाना क्षेत्र के अंतर्गत भटबेड़ा गांव में जंगल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया।

उन्होंने बताया कि माओवादियों की पलटन संख्या 16 के प्रभारी मलेश, कमांडर विमला, कमांडर दीपक और अन्य नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर नारायणपुर डीआरजी और बस्तर फाइटर के जवानों को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबल के जवान आज सुबह नौ बजे जब भटबेड़ा गांव के जंगल में पहुंचे तो नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबल के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी होने के बाद नक्सली वहां से भाग गए।

उन्होंने बताया कि इसके बाद घटनास्थल की तलाशी ली गई तब वहां से एक वर्दीधारी नक्सली का शव, एक .315 बोर राइफल और एक 12 बोर राइफल बरामद की गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में सुरक्षाबल को नुकसान नहीं पहुंचा। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Bengal Election 2026: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला, बोले- BJP की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया करेंगे सड़कों की सफाई