देश की खबरें | मुंबई में बुजुर्ग व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में एक बस डिपो के निकट सड़क किनारे मंगलवार को एक बुजुर्ग व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिला। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 12 मार्च मुंबई में एक बस डिपो के निकट सड़क किनारे मंगलवार को एक बुजुर्ग व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिला। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि बाद में मृतक की पहचान अनंत रामचंद्र अकुबथिन (69) के रूप में की गई।

उन्होंने बताया कि पूर्वाह्न लगभग साढ़े 11 बजे प्रतीक्षा नगर बस डिपो के पास एक राहगीर ने शव पड़ा देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी।

अधिकारी ने बताया कि वडाला ट्रक टर्मिनल पुलिस थाने के कर्मी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया।

उन्होंने बताया कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि व्यक्ति की हत्या की गई है या उसकी मौत स्वाभाविक है।

पुलिस ने बताया कि अनंत को शराब पीने की लत थी और वह अपने भाई के साथ प्रतीक्षा नगर में रहता था।

अधिकारी ने कहा, ‘‘उसका परिवार विक्रोली इलाके में रहता था, लेकिन वह अपने भाई के साथ रहता था...।’’

उन्होंने कहा कि पुलिस ने आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज की है और मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान