देश की खबरें | मुम्बई की एक अदालत ने जावेद अख्तर मानहानि प्रकरण में कंगना को पेशी स्थायी छूट नहीं दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुम्बई की एक अदालत ने मंगलवार को बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को बॉलीवुड संगीतकार जावेद अख्तर द्वारा दर्ज की गयी मानहानि की शिकायत के सिलसिले में पेशी से स्थायी राहत देने से इनकार कर दिया।

मुम्बई, 22 मार्च मुम्बई की एक अदालत ने मंगलवार को बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को बॉलीवुड संगीतकार जावेद अख्तर द्वारा दर्ज की गयी मानहानि की शिकायत के सिलसिले में पेशी से स्थायी राहत देने से इनकार कर दिया।

अंधेरी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने कंगना रनौत के आवेदन को खारिज कर दिया जिसमें आवदेनकर्ता ने शिकायत की सुनवाई के दौरान अदालत में पेशी से स्थायी छूट का अनुरोध किया है।

अदालत ने अपने संक्षिप्त आदेश में कहा कि वह ‘आरोपी(कंगना) को आश्वासन देती है कि जरूरत पड़ने पर विशिष्ट स्थिति में उसे छूट दी जाएगी।’’

मजिस्ट्रेट ने कंगना को मंगलवार को पेश होने से छूट दी और अख्तर की शिकायत पर सुनवाई अप्रैल तक के लिए टाल दी।

अख्तर ने नवंबर, 2020 में अदालत में शिकायत दर्ज की थी कि कंगना ने एक टेलीविजन साक्षात्कार के दौरान उनके विरूद्ध मानहानिकारक बयान दिया था जिससे उनकी प्रतिष्ठा को कथित रूप से नुकसान पहुंचा था।

उन्होंने दावा किया था कि सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या के बाद बॉलीवुड में चौकड़ी का जिक्र करते हुए कंगना ने साक्षात्कार के समय उनका भी नाम घसीटा था।

कंगना ने उसी अदालत में अख्तर के विरूद्ध कथित ‘जबरन वसूली एवं आपराधिक धौंसपट्टी’ को लेकर प्रति शिकायत दर्ज करायी थी। अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि सह -स्टार के साथ सार्वजनिक विवाद के बाद अख्तर ने उन्हें और उनकी बहन को अपने घर ‘दुर्भावना से’ बुलाया था और ‘धमकी’ दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू