जरुरी जानकारी | विदेशों में तेजी के बीच तेल-तिलहन कीमतों में मिला-जुला रुख
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों तेजी के रुख के बीच दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में बुधवार को कारोबार का मिला-जुला रुख रहा। एक ओर जहां सरसों, मूंगफली तेल-तिलहन और बिनौला तेल के भाव मजबूती के साथ बंद हुए वहीं विदेशी बाजारों में तेजी के बावजूद सीपीओ एवं पामोलीन तथा सोयाबीन तेल-तिलहनों के भाव हानि दर्शाते बंद हुए। बाकी तेल-तिलहनों के भाव अपरिवर्तित रहे।
नयी दिल्ली, 12 जनवरी विदेशी बाजारों तेजी के रुख के बीच दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में बुधवार को कारोबार का मिला-जुला रुख रहा। एक ओर जहां सरसों, मूंगफली तेल-तिलहन और बिनौला तेल के भाव मजबूती के साथ बंद हुए वहीं विदेशी बाजारों में तेजी के बावजूद सीपीओ एवं पामोलीन तथा सोयाबीन तेल-तिलहनों के भाव हानि दर्शाते बंद हुए। बाकी तेल-तिलहनों के भाव अपरिवर्तित रहे।
बाजार सूत्रों ने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज में लगभग आधा प्रतिशत की तेजी रही, जबकि शिकॉगो एक्सचेंज भी आधा प्रतिशत के लाभ में था।
सूत्रों ने कहा कि मूंगफली के किसान सस्ते में अपनी उपज बेचने से बच रहे हैं। गुजरात के सौराष्ट्र में तेल पैकिंग करने वाली कंपनियों की ओर से लगभग 13,000 रुपये क्विंटल के भाव से 700-800 टन मूंगफली तेल के सौदे तेल मिलों से किए गये। इससे मूंगफली तेल-तिलहन के भाव में सुधार आया।
उन्होंने कहा कि सोयाबीन प्लांट वालों को सोयाबीन दाना नहीं मिल रहा और उन्हें सोयाबीन का बेपड़ता कारोबार करना पड़ता है क्योंकि सोयाबीन दाने की खरीद उन्हें ऊंचे भाव पर करनी पड़ रही है। इस प्रकार इसका कारोबार उनके लिए लाभकारी नहीं है। इसलिए लिवाली भी कमजोर है। इस वजह से सोयाबीन तेल तिलहन के भाव नरम रहे।
दिल्ली में नमकीन बनाने वाली कंपनियों के बीच बिनौला तेल की मांग है जिससे बिनौला तेल कीमतों में मजबूती दिखी।
सूत्रों ने कहा कि तेल मिलों की ओर से सरसों की मांग बढ़ रही है और सरसों की उपलब्धता काफी कम है। इस वजह से सरसों तेल-तिलहन के भाव भी मजबूती दर्शते बंद हुए। बारिश होने के कारण सरसों की फसल मंडियों के मंडियों में आने में देरी हो सकती है। सरसों की बाजार में अच्छी मांग है।
बाकी तेल-तिलहनों के दाम पूर्वस्तर पर बने रहे।
बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)
सरसों तिलहन - 8,170 - 8,200 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।
मूंगफली - 5,840 - 5,930 रुपये।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 13,000 रुपये।
मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,910 - 2,035 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 16,600 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,485 -2,610 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,665 - 2,780 रुपये प्रति टिन।
तिल तेल मिल डिलिवरी - 16,700 - 18,200 रुपये।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 12,850 रुपये।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 12,630 रुपये।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,400
सीपीओ एक्स-कांडला- 11,100 रुपये।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 11,880 रुपये।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,500 रुपये।
पामोलिन एक्स- कांडला- 11,400 (बिना जीएसटी के)।
सोयाबीन दाना 6,550 - 6,575, सोयाबीन लूज 6,365 - 6,415 रुपये।
मक्का खल (सरिस्का) 3,950 रुपये।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)