देश की खबरें | पत्नी के साथ मारपीट करने से रोकने पर एक व्यक्ति ने अपने दोस्त को मार डाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण दिल्ली के किशनगढ़ में एक व्यक्ति ने नशे की हालत में अपने मित्र को उसकी पत्नी के साथ मारपीट करने से रोका तो उसने कथित रूप से चाकू घोंपकर दोस्त की हत्या कर दी।

नयी दिल्ली, 10 सितंबर दक्षिण दिल्ली के किशनगढ़ में एक व्यक्ति ने नशे की हालत में अपने मित्र को उसकी पत्नी के साथ मारपीट करने से रोका तो उसने कथित रूप से चाकू घोंपकर दोस्त की हत्या कर दी।

पुलिस ने रविवार को बताया कि रोबिन श्रेष्ठ (25) की हत्या के आरोप में उसके मित्र मिंगचांग उर्फ जिम्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने बताया कि रोबिन के घर पर शनिवार को सुबह करीब साढ़े चार बजे यह वारदात हुई।

पुलिस के अनुसार मुनिरका निवासी रोबिन दो साल से अपनी सहजीवन साथी के साथ रह रहा था और वह नोएडा में एक कॉल सेंटर में काम करता था।

पुलिस ने बताया कि शनिवार को किशनगढ़ थाने में इस घटना के बारे में पीसीआर कॉल आया, जिसके बाद एक पुलिस दल मौके पर भेजा गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया ।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘जिम्मी मणिपुर का रहने वाला है और नगा जनजाति से संबद्ध है।’’

उन्होंने बताया कि आरोपी, उसकी पत्नी और दो साल का उनका बेटा रोबिन के घर में रह रहे थे क्योंकि उनके मकान में एसी नहीं था।

अधिकारी ने कहा, ‘‘नाखुन को कलात्मक रूप देने वाले कलाकार जिम्मी ने रोबिन के घर में शराब पी ली तथा अपनी पत्नी के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट करने लगा। इस पर रोबिन और उसकी महिला मित्र ने दखल देते हुए उसे ऐसा करने से रोका तब उनके बीच कहासुनी होने लगी।’’

उन्होंने बताया कि सुबह साढ़े चार बजे कहासुनी बढ़ गयी तथा आरोपी ने चाकू निकाला एवं रोबिन की छाती में घोंप दिया और वहां से भाग निकला। उन्होंने बताया कि रोबिन को घायल स्थिति में उसकी महिला मित्र सफदरजंग अस्पताल ले गयी जहां उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने कहा कि इस घटना के बाद जिम्मी पर भादंसं की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि उससे पूछताछ की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट