देश की खबरें | दिल्ली में एक व्यक्ति ने खुदकुशी की, उसकी बेटी भी मृत मिली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर-पश्चिम दिल्ली के मेट्रो विहार फेज टू इलाके में 32 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित रूप से फांसी लगा ली और उसकी बेटी भी उसी कमरे में मृत पायी गयी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 23 मार्च उत्तर-पश्चिम दिल्ली के मेट्रो विहार फेज टू इलाके में 32 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित रूप से फांसी लगा ली और उसकी बेटी भी उसी कमरे में मृत पायी गयी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मंगलवार दोपहर को एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि उसके चाचा और उनकी बेटी ने फांसी लगा ली है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने सुरेश का शव बेड पर पाया, जिसे उसके परिवार के सदस्यों ने फंदे से उतार लिया था।

पुलिस के अनुसार सुरेश की दस वर्षीय बेटी भी उसी बिस्तर पर मृत पड़ी थी। उसके शरीर पर किसी जख्म या उसका गला घोंटे जाने के निशान नहीं थे। संभवत: सुरेश से पहले उसकी बेटी की मौत हुई।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि चार-पांच साल पहले लड़की बिल्डिंग के दूसरे तल से गिर गयी थी और उसका इलाज चल रहा था, उसे दौरे पड़ते थे।

पुलिस के अनुसार इन समस्याओं की वजह से सुरेश को नौकरी छोड़नी पड़ी और वह बच्ची की देखभाल करता था, उसकी पत्नी सब्जी मंडी में सफाईकर्मी का काम करती है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल यह निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी कि पिता ने खुदकुशी करने से पहले बेटी की जान ले ली।

शवों के पोस्टमार्टम कराए जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी