देश की खबरें | एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी, दो बच्चों की हत्या करने के बाद आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के मुरैना शहर की पलिया कॉलोनी स्थित अपने घर पर एक व्यक्ति ने बृहस्पतिवार की तड़के अपनी पत्नी, पुत्र और पुत्री की धारदार हथियार से गला काटकर कथित रूप से हत्या कर दी और बाद में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मुरैना (मप्र), एक अप्रैल मध्य प्रदेश के मुरैना शहर की पलिया कॉलोनी स्थित अपने घर पर एक व्यक्ति ने बृहस्पतिवार की तड़के अपनी पत्नी, पुत्र और पुत्री की धारदार हथियार से गला काटकर कथित रूप से हत्या कर दी और बाद में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि इन चारों के शव सुबह करीब छह बजे उनके घर में पाये गये।

सिविल लाइन पुलिस थाना प्रभारी विनय यादव ने बताया कि पलिया कालोनी (सुदामानगर) में सत्यदेव शर्मा (42) अपनी पत्नी ऊषा (40), पुत्र अश्वनी (12) एवं पुत्री शालिनी (10) के साथ रहता था।

उन्होंने कहा कि सत्यदेव ने पहले किसी धारदार हथियार से हमला कर पत्नी, पुत्र एवं पुत्री की हत्या कर दी और फिर खुद भी फाँसी पर लटककर आत्महत्या कर ली।

यादव ने बताया कि पुलिस ने खून से सने धारदार हथियार को मौके से बरामद कर लिया है। उन्होंने कहा कि सत्यदेव किराना की दुकान चलाता था।

यादव ने कहा कि घटना का पता सुबह करीब छह बजे के आसपास पड़ोसियों को उस वक्त लगा, जब उसकी दुकान नहीं खुलने पर उन्होंने खिड़की से झांककर उनके कमरे में अंदर देखा।

उन्होंने कहा कि कमरे के दरवाजे अंदर से बंद थे और दरवाजे को तोड़कर चारों शवों को बाहर निकाला गया।

यादव ने बताया कि पुलिस अभी मौके पर पहुँचकर जाँच पड़ताल कर रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक इस घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

सं रावत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू