देश की खबरें | बलात्कार के 15 साल पुराने मामले में एक शख्स गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बांदा में पुलिस ने 15 साल पहले एक किशोरी से बलात्कार करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है।

जियो

बांदा (उप्र), सात जून उत्तर प्रदेश के बांदा में पुलिस ने 15 साल पहले एक किशोरी से बलात्कार करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है।

बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराने वाली पीड़िता की उम्र अब इस समय लगभग 28 साल के करीब है और वह कुछ दिन पहले तक आरोपी के साथ दूसरी पत्नी के तौर पर रह रही थी।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र : पिछले 24 घंटों में एक और पुलिस कर्मी ने COVID-19 पॉजिटिव, कुल संक्रमित पुलिसकर्मियों की संख्या हुई 2,562 : 7 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) दिनेश सिंह ने रविवार को बताया कि बांदा के कर्बला रोड मुहल्ले में रहने वाली महिला की तहरीर पर उसके साथ 15 साल पहले घर में घुसकर बलात्कार करने के आरोप में युवक रामनरेश यादव (31) को किरण कॉलेज चौराहे के पास से शनिवार को गिरफ्तार किया गया।

पीड़िता द्वारा दर्ज करवाई गई प्राथमिकी के आधार पर एसएचओ ने बताया कि यह घटना 15 साल पुरानी है। उस समय पीड़िता की उम्र करीब 13 साल थी और आरोपी करीब 16 साल का था। आरोपी ने घर में घुसकर पीड़िता के साथ कथित रूप से बलात्कार किया था।

यह भी पढ़े | Petrol and Diesel Price: इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने कहा- COVID-19 लॉकडाउन में ढील के बाद अब ईंधन की बिक्री सुधरेगी.

महिला के हवाले से उन्होंने बताया, ‘‘अब पीड़िता भी शादीशुदा है लेकिन शादी के बाद भी आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए रखे जिससे पीड़िता के पति ने उसे छोड़ दिया और वह कुछ दिन पहले तक आरोपी के साथ ही उसकी दूसरी पत्नी के तौर पर रह रही थी।’’

सिंह ने बताया कि महिला ने आरोप लगाया कि दो दिन पहले युवक ने मारपीट करने के बाद उसे अपने घर से निकाल दिया और फिर उसने बलात्कार का मुकदमा दर्ज करवाया।

उन्होंने बताया कि आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे अदालत के सामने पेश किया जाएगा। साथ ही महिला को चिकित्सकीय जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट