देश की खबरें | नाबालिग लड़की से बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे शहर में पुलिस ने नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में 45 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

ठाणे (महाराष्ट्र), छह जून महाराष्ट्र के ठाणे शहर में पुलिस ने नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में 45 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

आरोपी बढ़ई का काम करता था और सोमवार को यहां बल्कुम इलाके में काम के सिलसिले में आया था।

कपूरबावड़ी थाने के वरिष्ठ निरीक्षक उत्तम सोनवणे ने बताया कि उसने एक बच्ची (उम्र करीब छह साल) को अकेले देखा और उसे एक सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। लड़की ने शोर मचाया और फिर वह अपने घर भाग गई। घटना का पता चलने पर लड़की के माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुंबई के माहिम इलाके से आरोपी को गिरफ्तार किया। घटना के समय आरोपी नशे में था।

अधिकारी ने बताया कि लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और यौन शोषण से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया हे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड