Thane Rape Case: ठाणे में युवती से कई बार बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
महाराष्ट्र में मुंबई के जोगेश्वरी इलाके से 28 वर्षीय एक व्यक्ति को एक युवती के साथ कई बार बलात्कार करने और उसे गर्भपात के लिए मजबूर करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ठाणे पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
ठाणे, 28 जुलाई : महाराष्ट्र में मुंबई के जोगेश्वरी इलाके से 28 वर्षीय एक व्यक्ति को एक युवती के साथ कई बार बलात्कार करने और उसे गर्भपात के लिए मजबूर करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. ठाणे पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.
रबोडी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान रियासत इलियास कुरैशी के रूप में हुई है और वह एक दर्जी है. यह भी पढ़ें : Mirzapur Road Accident: मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत, 6 घायल
उन्होंने बताया कि आरोपी ने 24 वर्षीय पीड़िता से दोस्ती की और शादी का वादा करके फरवरी 2022 से इस साल जनवरी के बीच कई बार उसके साथ बलात्कार किया. अधिकारी ने कहा, ''आरोपी ने युवती से शादी करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद उसने शिकायत दर्ज कराई.''