देश की खबरें | जम्मू कश्मीर में लश्करे तैयबा का एक कार्यकर्ता गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर इलाके में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के लिये काम करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

श्रीनगर, सात जुलाई जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर इलाके में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के लिये काम करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया, ‘‘सोपोर में पुलिस ने सुरक्षाबलों के साथ मिलकर लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया ।’’

यह भी पढ़े | पीएम मोदी के लद्दाख दौरे की NCP सुप्रीमों शरद पवार ने की तारीफ, कहा- 1962 में नेहरू भी LAC गए थे.

उन्होंने बताया कि पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने संग्रामा क्रॉसिंग पर एक जांच चौकी बनायी और उरी के निवासी सज्जाद अहमद खान को गिरफ्तार किया।

प्रवक्ता ने बताया कि उसके पास से हथियार और कारतूस समेत अन्य सामग्री बरामद की गयी ।

यह भी पढ़े | भारत के संविधान निर्माता, चिंतक, समाज सुधारक बाबा साहेब अंबेडकर के मुंबई के घर के बाहर के परिसर में कुछ अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ की है. न्यूज़ एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक नुकसान पहुंचाया गया है. वहीं घर परिसर में लगे सीसीटीवी को नुकसान पहुंचाया गया है. वहीं इस घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पुलिस की टीम पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है की इस तोड़फोड़ के पीछे किसका हाथ है और किस मकसद से किया गया है..

बहरहाल, सेना ने मंगलवार को बारामूला जिले के उरी इलाके में एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया ।

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास मैदान नाला के करीब तलाशी अभियान चलाया।

उन्होंने बताया, ‘‘ इस दौरान तीन एके-56 राइफल और दो पिस्तौल तथा कारतूस समेत अन्य हथियार बरामद किए गए । ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू