देश की खबरें | म्यांमा में दो गुटों के बीच झड़प के बाद मिजोरम में बड़ी संख्या में शरणार्थी पहुंचे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. म्यांमा में दो विरोधी गुटों के बीच भीषण गोलीबारी के बाद मिजोरम के चंफाई जिले में शनिवार को बड़ी संख्या में शरणार्थी पहुंचे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
आइजोल, पांच जुलाई म्यांमा में दो विरोधी गुटों के बीच भीषण गोलीबारी के बाद मिजोरम के चंफाई जिले में शनिवार को बड़ी संख्या में शरणार्थी पहुंचे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के मुताबिक म्यांमा के ख्वामावी में लोकतंत्र समर्थक दो समूहों चिन नेशनल डिफेंस फोर्स (सीएनडीएफ) और चिनलैंड डिफेंस फोर्स (सीडीएफ)-हुआलंगोरम के बीच गोलीबारी हुई, जिसके कारण स्थानीय लोगों को मिजोरम के चंफाई के जोखावथर गांव में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा।
म्यांमा के ख्वामावी और भारत के जोखावथर को तियाउ नदी विभाजित करती है।
अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी से भागने वाले लोगों की संख्या का अभी पता नहीं चल पाया है।
सीएनडीएफ और सीडीएफ गुट म्यामां के चिन राज्य में सक्रिय हैं और दोनों संगठनों के लड़ाके ज़ो जनजातीय समुदाय से संबंध रखते हैं।
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से दोनों संगठन क्षेत्र पर नियंत्रण को लेकर एक दूसरे से भिड़े हुए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)