देश की खबरें | नाबालिग बच्ची के लापता होने के 16 साल बाद दर्ज हुआ अपहरण का मामला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के जबलपुर से 14 वर्षीय एक नाबालिग बच्ची के लापता होने के 16 साल बाद पुलिस ने यहां अपहरण का मामला दर्ज किया है और पुनः विवेचना प्रारंभ कर दी है।

जबलपुर (मप्र), पांच जून मध्यप्रदेश के जबलपुर से 14 वर्षीय एक नाबालिग बच्ची के लापता होने के 16 साल बाद पुलिस ने यहां अपहरण का मामला दर्ज किया है और पुनः विवेचना प्रारंभ कर दी है।

जबलपुर स्थित गोरखपुर पुलिस थाना प्रभारी एसएस बघेल ने रविवार को बताया कि डिंडौरी निवासी संदीप सिंह नामक युवक रोजगार की तलाश में जबलपुर आकर हाथीताल क्षेत्र में रहने लगा था। साल 2006 में उसकी 14 साल की बच्ची लापता हो गयी थी, जिसकी शिकायत उसने थाने में दर्ज करवाई थी।

पुलिस ने गुमशुदगी के तहत मामला दर्ज कर लिया था, परंतु बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला। उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने वर्ष 2014 में नाबालिग बच्चे के लापता होने के मामले में अपहरण की धारा के तहत मामला दर्ज करने का आदेश पारित किया था। न्यायालय के आदेश के बाद ही उक्त मामले में भादंसं की धारा 363 (अपहरण) के तहत मामला दर्ज होना चाहिये था।

उन्होंने कहा कि लापता बच्ची की तलाश में उसके पिता ने हाल ही में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत की थी, जिसके बाद मामला प्रकाश में आया और पुलिस ने शनिवार को धारा 363 के तहत मामला दर्ज कर पुनः विवेचना प्रारंभ कर दी है।

बघेल ने कहा कि बच्ची जब लापता हुई थी, तब उस की उम्र महज 14 साल थी जो अब 30 साल की हो गयी होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

VIDEO: हिम्मत की मिसाल, पहले मोची का काम, अब व्हीलचेयर पर ज़ोमैटो डिलीवरी कर युवक चला रहा है आजीविका; लोगों ने किया जज़्बे को सलाम

\