देश की खबरें | महाराष्ट्र में तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मारी; तीन लोगों की मौत, आठ घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले में रविवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक और निजी बस की टक्कर में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 15 जून महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले में रविवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक और निजी बस की टक्कर में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह घटना संगमनेर इलाके में कोल्हार-घोटी राजमार्ग पर सुबह करीब छह बजे हुई।

इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि लोनी से संगमनेर की ओर जा रहा ट्रक मुंबई से शिरडी की ओर जा रही लग्जरी बस से टकरा गया।

उन्होंने कहा कि बस में सवार दो यात्रियों और ट्रक के सह-चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में बस में सवार आठ यात्री भी घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस और स्थानीय अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अधिकारी ने कहा कि मृतकों की पहचान ट्रक के सह-चालक फिरोज लाला शेख (46), बस यात्री अंजू रवींद्र वाल्मीक (39) और प्रवीण सोपान कंदलकर (28) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि संगमनेर तालुका पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट