देश की खबरें | ठाणे में एक ऊंची इमारत में आग लगी, कोई हताहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में ठाणे जिले के मुंब्रा इलाके में शनिवार देर रात 14 मंजिला आवासीय इमारत में आग लग गई। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ठाणे, आठ जून महाराष्ट्र में ठाणे जिले के मुंब्रा इलाके में शनिवार देर रात 14 मंजिला आवासीय इमारत में आग लग गई। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

शील दमकल केंद्र ने आपदा नियंत्रण कक्ष को आग लगने की सूचना देर रात दो बजकर 54 मिनट पर दी।

ठाणे नगर निगम में आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि आग मुंब्रा बाईपास के पास स्थित ‘एस के रेजीडेंसी बिल्डिंग’ में ‘ए-विंग’ की चौथी और सातवीं मंजिल के बीच एक ‘इलेक्ट्रिक डक्ट’ में लगी थी।

उन्होंने कहा, ‘‘आग केवल ‘इलेक्ट्रिकल केबल डक्ट’ तक सीमित रही और कोई आवासीय फ्लैट इसकी चपेट में नहीं आया। घटनास्थल से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।’’

अग्निशमन विभाग के कर्मचारी, क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ का दल एवं पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

इमारत के निवासियों ने भी परिसर में उपलब्ध अग्निशामक यंत्रों का उपयोग करके आग बुझाने के प्रयास में मदद की।

तडवी ने कहा, ‘‘आग को तड़के तीन बजकर 42 मिनट तक पूरी तरह से बुझा दिया गया।’’

अधिकारी ने कहा कि आग लगने का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन शुरुआती संकेतों से ‘डक्ट’ प्रणाली में कोई गड़बड़ी आ जाने का पता चला है।

तडवी ने बताया कि आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ ने विभिन्न आवासीय सोसाइटी से अपने अग्नि सुरक्षा उपायों की समय-समय पर समीक्षा करने और सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया, क्रुणाल पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PM Narendra Modi Appeal: क्या देश में फिर लौटेगा Work From Home कल्चर? पीएम मोदी की अपील ने बढ़ाई हलचल

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू