देश की खबरें | झारखंड के बोकारो में अज्ञात व्यक्तियों ने एक सरकारी अधिकारी की हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के बोकारो जिले में अज्ञात व्यक्तियों ने राज्य सरकार के 26 वर्षीय एक अधिकारी की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बोकारो (झारखंड), 13 जनवरी झारखंड के बोकारो जिले में अज्ञात व्यक्तियों ने राज्य सरकार के 26 वर्षीय एक अधिकारी की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उसने बताया कि कश्मार थानाक्षेत्र के मधुकरपुर गांव में अधिकारी के घर पर यह वारदात हुई।

पुलिस के अनुसार, जिस अधिकारी की हत्या की गयी है उनकी पहचान पिंटू नायक के रूप में हुई है और वह हजारीबाग जिला कोषागार में पदस्थापित थे।

बर्मो के उपमंडलीय पुलिस अधिकारी बी एन सिंह ने बताया कि पिंटू अपने परिवार से मिलने के लिए घर आये थे।

सिंह ने कहा, ‘‘ मृतक के पिता सकुल नायक के मुताबिक पिंटू रविवार रात में खाना खाने के बाद सोने के लिए अपने कमरे में चले ये। रात करीब 11 बजे उन्हें गोलियों की आवाज सुनायी दी तो वह पिंटू के कमरे की ओर दौड़े। उन्होंने अपने बेटे को बिस्तर पर खून से लथपथ पाया।’’

पुलिस के अनुसार परिवार के सदस्य तत्काल पिंटू को जामनोर के क्षेत्रीय अस्पताल ले गये जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उपमंडलीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘स्थानीय निवासियों से पूछताछ की जा रही है और अपराध स्थल से साक्ष्य जुटाने के प्रयास किये जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू