देश की खबरें | राष्ट्रीय ध्वज उतारने के दौरान करंट लगने से एक छात्रा की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास में राष्ट्रीय ध्वज उतारने के दौरान दो छात्राएं करंट की चपेट में आ गईं। इस घटना में एक छात्रा की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य छात्रा झुलस गई।

महासमुंद (छत्तीसगढ़), 27 अगस्त छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास में राष्ट्रीय ध्वज उतारने के दौरान दो छात्राएं करंट की चपेट में आ गईं। इस घटना में एक छात्रा की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य छात्रा झुलस गई।

महासमुंद जिले के पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिले के पटेवा कस्बे में स्थित ‘प्री मैट्रिक अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास’ में राष्ट्रीय ध्वज उतारने के दौरान करंट की चपेट में आने से नौंवी कक्षा की छात्रा किरण दीवान की मौत हो गई और 10वीं कक्षा की छात्रा काजल चौहान झुलस गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि पटेवा के अनुसूचित जनजाति छात्रावास में बुधवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर लोहे के एक ऊंचे पाइप के सहारे राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया था। शाम को जब बालिकाएं ध्वज निकाल रही थीं, तब पाइप बिजली के तार से टकरा गया। इससे दोनों को करंट लगा और घटनास्थल पर ही किरण की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि अन्य छात्रों और छात्रावास में मौजूद कर्मचारियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बालिका के शव को कब्जे में ले लिया गया है। वहीं, हादसे में झुलस गई बालिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

महासमुंद जिले के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर जिले के कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर ने छात्रावास की अधीक्षिका ऐश्वर्या साहू को लापरवाही के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, क्योंकि साहू छात्राओं से झंडा उतरवा रहीं थी और तभी यह हादसा हुआ।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस हादसे पर दुख जताया है और मृत छात्रा के परिजन को पांच लाख रुपये का मुआवजा देने का निर्देश दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 52nd Match Live Toss And Scorecard: कोलकाता में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Scorecard: दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराया, डेवाल्ड ब्रेविसज़ा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें ZIM बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

West Indies T20 World Cup At Eden Gardens: टी20 वर्ल्ड कप में ईडन गार्डन स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा हैं वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें कैरेबियाई टीम के आकंड़ें

Holi Special Trains 2026: होली पर मध्य रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई, मडगांव, हटिया और पुणे-दानापुर के बीच चलाएगी 18 अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें

\