देश की खबरें | कोलकाता के पास एक इमारत में लगी आग, दमकल की 11 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में एक इमारत में बुधवार देर रात आग लग गई।

Corona

बारासात (पश्चिम बंगाल), 27 मई पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में एक इमारत में बुधवार देर रात आग लग गई।

इस इमारत में कई गोदाम बने है।

अधिकारियों ने बताया कि घटना कोलकाता से 15 किलोमीटर दूर न्यू बैरकपुर के बिल्कंदा इलाके की है।

उन्होंने बताया कि इमारत में एक बनियान निर्माण इकाई भी है और हादसे के समय दो लोगों के वहां होने की आशंका है। आग बुधवार देर रात करीब दो बजे लगी।

दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दमकल की कम से कम 11 गाड़ियों आग बुझाने के काम में जुटी है।

अग्निशमन मंत्री सुजीत बोस ने मौके पर पहुंच स्थिति का मुआयना किया। उन्होंने कहा कि दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं और जल्द ही इस पर काबू पा लिया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमें किसी के अंदर फंसे होने के संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। अंदर कुछ ज्वलनशील पदार्थ थे, जिस कारण आग जल्दी फैल गई।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Weather Forecast Today, March 22: बेंगलुरु में बारिश के आसार, दिल्ली-मुंबई में खिली रहेगी धूप; जानें देश के प्रमुख शहरों के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Sky Stadium Pitch Report: वेलिंगटन में खेले जाने वाले चौथे टी20 मुकाबले में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? मैच से पहले जानें सेडॉन पार्क की पिच रिपोर्ट

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\