देश की खबरें | इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महाधिवक्ता कार्यालय परिसर के भवन में आग लगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सामने स्थित महाधिवक्ता कार्यालय परिसर के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर भवन में रविवार की सुबह आग लग गयी। आग बुझाने के लिए सेना, वायुसेना के दमकल वाहनों समेत दमकल की 15 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है।

प्रयागराज/ लखनऊ (उप्र), 17 जुलाई इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सामने स्थित महाधिवक्ता कार्यालय परिसर के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर भवन में रविवार की सुबह आग लग गयी। आग बुझाने के लिए सेना, वायुसेना के दमकल वाहनों समेत दमकल की 15 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि रविवार की सुबह साढ़े पांच बजे डॉक्टर भीमराव अंबेडकर भवन में आग लगी। उन्होंने बताया कि इसी भवन में महाधिवक्ता का कार्यालय स्थित है और आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 15 गाड़ियां भेजी गई हैं।

उन्होंने बताया कि आग बुझाने के लिए जिले के अग्निशमन विभाग की दमकल गाड़ियों के अलावा आसपास के जिलों प्रतापगढ़ और कौशांबी से भी दमकल की गाड़ियां भेजी गई हैं, साथ ही, सेना और वायुसेना के दमकल वाहनों को भी भेजा गया है।

पांडेय ने बताया कि भवन की पांचवी मंजिल पर आग लगने की सूचना मिली थी, लेकिन आग की लपटें ऊपरी मंजिल पर भी पहुंच गईं। पांचवी, छठी और सातवीं मंजिल पर आग पर काबू पा लिया गया है और आठवीं मंजिल पर आग बुझाने का काम जारी है।

उन्होंने कहा कि आग किन कारणों से लगी, यह अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस की टीम इसकी जांच करेगी। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के भी चोटिल होने की सूचना नहीं है।

इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है। रविवार को लखनऊ में जारी एक सरकारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने महाधिवक्ता कार्यालय, प्रयागराज के भवन में आग लगने की घटना का संज्ञान लेते हुए बचाव एवं राहत कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए हैं।

बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने इस घटना पर गंभीर रुख अपनाते हुए आग लगने के कारणों की जांच करने के लिए एक कमेटी गठित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में प्रयागराज के पुलिस अधीक्षक (नगर), अपर जिलाधिकारी (नगर), मुख्य अग्निशमन अधिकारी, एडिशनल एलआर प्रयागराज तथा उप निदेशक विद्युत सुरक्षा की सदस्यता में एक कमेटी गठित की गई है।

इसमें कहा गया है कि यह कमेटी जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में आग लगने के कारणों के सम्बन्ध में आज शाम तक रिपोर्ट देगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\