देश की खबरें | पार्टी लाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ निर्णय लेना होगा : शरद पवार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे नीत सरकार में शामिल होने पर अजित पवार समेत अन्य नेताओं के खिलाफ कार्रवाई का संकेत देते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने रविवार को कहा कि पार्टी लाइन का उल्लंघन कर शिंदे सरकार में शामिल होने वालों पर फैसला लेना होगा।

पुणे, दो जुलाई महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे नीत सरकार में शामिल होने पर अजित पवार समेत अन्य नेताओं के खिलाफ कार्रवाई का संकेत देते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने रविवार को कहा कि पार्टी लाइन का उल्लंघन कर शिंदे सरकार में शामिल होने वालों पर फैसला लेना होगा।

अजित पवार ने रविवार को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली, जबकि राकांपा के आठ अन्य विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली।

शरद पवार ने यहां प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि इस घटनाक्रम के बाद उनका प्रयास राज्य और देश के भीतर जितना संभव हो सके यात्रा करना और लोगों के साथ संबंध बनाना होगा।

राकांपा प्रमुख ने कहा कि वह पार्टी का नाम लेकर किसी के कुछ भी कहने पर झगड़ा नहीं करेंगे, बल्कि जनता के बीच जाएंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘जिन लोगों ने पार्टी लाइन का उल्लंघन कर शपथ ली, उन पर फैसला लेना होगा।’’

अजित पवार, छगन भुजबल, दिलीप वाल्से पाटिल और हसन मुशरिफ का नाम लेते हुए शरद पवार ने कहा कि पार्टी के कुछ नेता प्रवर्तन निदेशालय की जांच से घबराए हुए थे।

उन्होंने कहा, ‘‘आज का प्रकरण (उनकी पार्टी के विधायकों का शिंदे सरकार में शामिल होना) दूसरों के लिए नया हो सकता है, लेकिन मेरे लिए नहीं।’’

शरद पवार ने कहा कि उन्हें इस बात की चिंता नहीं है कि लोग चले गए हैं, बल्कि उन्हें उनके भविष्य की चिंता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\