देश की खबरें | राजस्थान में धार्मिक स्थल खोलने के लिए जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में बनेगी समिति
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान सरकार ने धार्मिक स्थलों को खोलने के बारे में जिला कलेक्टरों की अध्यक्षता में समितियां गठित करने का आदेश सोमवार को जारी किया।
जयपुर, आठ जून राजस्थान सरकार ने धार्मिक स्थलों को खोलने के बारे में जिला कलेक्टरों की अध्यक्षता में समितियां गठित करने का आदेश सोमवार को जारी किया।
संबंद्ध जिला कलेक्टरों की अध्यक्षता में गठित होने वाली इन समितियों में जिल के विधायक, पुलिस अधीक्षक और मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी के साथ ही सभी धर्मों के धर्मगुरू, जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों के मुख्य महंत, ट्रस्टी व व्यवस्थापक सदस्य के रूप में शामिल होंगे।
जिला कलेक्टर विशेष आमंत्रित सदस्य भी मनोनीत करेंगे।
अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह राजीव स्वरूप के अनुसार, ‘‘कोरोना वायरस संक्रमण के हालात को देखते हुए धार्मिक स्थलों को पूरी सतर्कता के साथ ही खोला जाना होगा।’’
यह भी पढ़े | चीन से तनाव पर बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, देश के मान-सम्मान पर चोट बर्दाश्त नहीं करेंगे.
ये समितियां अपनी रपट 25 जून तक राज्य सरकार को सौंपेंगी। इन रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद ही धार्मिक स्थलों को खोलने के बारे में फैसला किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस बारे में शनिवार को वीडियो कांन्फ्रेंस के माध्यम से सभी धर्मों के धर्म गुरूओं, संत-महंतों, धर्म स्थलों व धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की। चर्चा में आए सुझावों के आधार पर उन्होंने धर्म स्थल खोलने के लिए जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में समिति गठित करने का निर्णय किया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)