देश की खबरें | तेलंगाना की दुब्बक विधानसभा सीट पर टीआरएस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना की दुब्बक विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) और विपक्षी भाजपा के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। मंगलवार को बीस दौर की मतगणना के बाद भाजपा उम्मीदवार महज 240 मतों से आगे चल रहे है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, 10 नवंबर तेलंगाना की दुब्बक विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) और विपक्षी भाजपा के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। मंगलवार को बीस दौर की मतगणना के बाद भाजपा उम्मीदवार महज 240 मतों से आगे चल रहे है।

शुरुआती दौर में भाजपा टीआरएस से आगे थी, लेकिन सत्तारूढ़ पार्टी ने वापसी की और बाद में बढ़त हासिल की।

यह भी पढ़े | Bihar Election Results 2020: चुनाव परिणाम से उत्साहित बीजेपी में अपना CM बनाने की उठने लगी मांग, बीजेपी SC मोर्चा के अध्यक्ष अजीत चौधरी ने कहा- उनके पार्टी का हो मुख्यमंत्री.

टीआरएस 19 दौर की मतगणना के बाद 251 मतों से आगे थी लेकिन 20वां दौर पूरा होने के बाद भाजपा ने फिर से बढ़त बनाई। हालांकि यह बढ़त महज 240 मतों की है।

मतगणना 23 दौर में पूरी होने की संभावना है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections Results 2020: नीतीश कुमार की सत्ता विरोधी लहर और 10 लाख नौकरी के वादे के बाद भी क्यों लगा तेजस्वी यादव को झटका.

इस सीट से टीआरएस के टिकट पर जीते सोलीपेटा रामालिंगा रेड्डी के अगस्त में निधन होने की वजह से उपचुनाव कराया गया। यहां तीन नवंबर को वोट पड़े। टीआरएस ने इस सीट से रामालिंगा रेड्डी की पत्नी सुजाता को प्रत्याशी बनाया है।

इस सीट पर 20 अन्य प्रत्याशी भी मैदान में हैं लेकिन मुख्य मुकाबला राज्य में सत्तारूढ़ टीआरएस, भाजपा और कांग्रेस के बीच है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\